मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है। शायद इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती लेकिन जब बच्चा अजीबो-गरीब पैदा हो तो उस वक्त मां के सारे एहसास गायब हो जाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर शनिवार को बिहार के पालीगंज में देखने को मिली। जब एक महिला ने एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया।



बच्चे को देखकर डॉक्टर और अस्पताल के लोग हैरान रह गए। बच्चे की शक्ल आम बच्चों की तरह नहीं है। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। परिवार वालों लोगों से नजर बचाकर बच्चे को घर ले आए। 

आपको बता दें कि घटना पटना के पालीगंज हॉस्पिटल की है। महिला पालीगंज के आजिम नगर कॉलनी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्म सुबह आठ बजे हुआ। विचित्र बच्ची के जन्म की खबर ग्रामीण इलाके में आग की तरह फैली। बताया जा रहा है कि बच्‍चे की आंख, नाक, कान और हाथ पूरी तरह से डेवलप नहीं हुए थे।

बच्चे को देखकर डर गई मां
बच्चे के जन्म के बाद उसका अजीबोगरीब शरीर देख उसकी मां बिलकुल डर गई। हालांकि इसके बाद उसने कुछ देर के लिए उसे अपनी गोद में रखा। थोड़ी देर बाद नवजात को कमरे में एक बिस्तर पर लिटा दिया गया।

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले
महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। बच्चे के शरीर के उपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा आक्सीजन नहीं ले पाती है। वहीं एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।

शरीर के कई हिस्से अविकसित
बताया जा रहा हैं कि बच्चे के शरीर का रंग हरा था। उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। बच्चे का सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं थे। बच्चे के शरीर के जहां कई हिस्से विकसित नहीं थे। वहीं बच्चे का मुंह काफी बड़ा था और कानों का विकास भी सही तरह से नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी, जिसकी वजह से वो पूरी लाल दिखाई दे रहीं थी।