मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नवजात बच्चे के जन्म का मामला लोगों के बीच कौतूलह का विषय बना रहा। शहडोल के गोहपारू में एक महिला ने एक एलियन के जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। बच्चे की आंखें मेढक की तरह थी। हालांकि बच्चे ने जन्म के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में बच्चे ने जन्म लिया है वह आदिवासी इलाका है। साथ ही पूरी तरह से कुपोषण और एनीमिया ने यहां पर अपने पैर पसार रखे हैं।

alien baby
alien baby
alien baby

बताया जा रहा है कि जिस महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है वह गोहपारू की रहने वाली है। बच्चे का जन्म होने के बाद जब बच्चा देखने में एलियन जैसा लगा तो लोगों को अचंम्भा हुआ। स्थानीय लोगों को जब घटना के बारे में पता चला, तो वे भी बच्चे को देखने के लिए जुटने लगे। डॉक्टरों के द्वारा बताया जा रहा है कि बच्‍चे शारीरिक आंगों जैसे आंख, नाक, कान और हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाए थे। उसे देखकर बच्चे की मां डर गई। हालांकि, इसके बाद उसने कुछ देर के लिए उसे अपनी गोद में रखा, जिसके कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के जन्म के बाद कई लोग इसे ‘एलियन बेबी’ के नाम से भी पुकार रहे थे।

वहीं इस पूरे मामले के बाद डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। वहीं, एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 10 लाख बच्‍चों में से कोई एक बच्‍चा ऐसा होता है।