वतन के रखवालों पर हर देशवासी को नाज है। देश की सेवा करते हुए जान गवाने वाले हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। जम्मू कश्मीर के बारामूला में जवान मुदस्सिर अहमद शहीद हो गए। शहीद होने से पहले उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। उनके चले जाने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं।



सोशल मीडिया पर मुदस्सिर का एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए' गाना गा रहे हैं। ये वीडियो उनकी शहादत से तीन दिन पहले का है। इसे अब तक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स कमेंट्स में उन्हें नमन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि मुदस्सिर जैसे जवानों पर देश को गर्व है। मुदस्सिर अहमद को उनके दोस्त बिंदास  मुदस्सिर बुलाते थे। जब उनका जनाजा उठा तो उनके सारे दोस्त रो रहे थे।