इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज सोमवार 16 मई को लगा है। चंद्र ग्रहण के दिन वैशाख माह पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा भी है। धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से किसी भी ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, तो यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए धार्मिक कार्यों पर कोई मनाही नहीं होगी।


ज्योतिष दृष्टिकोण से ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ेगा। साल  का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगा है। इससे अन्य राशियां भी प्रभावित होंगी। जानते हैं चंद्र ग्रहण का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 


इन राशि के जातकों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

  • मिथुन- चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों की परेशानी बढ़ा सकता है। आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के दौरान सोच समझकर खर्च करें। साथ ही किसी भी कार्य को सोच-विचार करने के बाद सावधानी करें। क्योंकि जल्दबाजी आपने लिए बड़ा घाटा हो सकता है।
  • वृश्चिक- चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा का इसी राशि में गोचर होगा। इसलिए इस राशि के जातकों पर ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।
  • मकर राशि – इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इसलिए चंद्र ग्रहण मकर राशि के लोगों के लिए भी शुभ फल देने वाला नहीं होगा। धैर्य बनाए रखें और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
  • कर्क राशि- चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए भी अच्छा साबित नहीं होगा। परिवार और बच्चों का खास ख्याल रखें और ग्रहण के दौरान संभलकर रहें।
  • तुला राशि- इस राशि के लोगों को भी चंद ग्रहण के दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। खासकर बोली पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े।
  • धनु राशि- साल का पहला चंद्र ग्रहण धनु राशि के लोगों के लिए भी परेशानी भरा होगा। इसलिए जल्दबाजी में कोई काम न करें।


मेष, वृषभ, सिंह , कन्या, मीन और कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण बहुत ज्यादा शुभ नहीं होने वाला है। इन राशि के लोगों पर भी ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतें। चंद्र ग्रहण के दौरान बिना कारण घर से बाहर न निकलें, जमीन या पैसों से जुड़ा कोई बड़ा डील ना करें, वाद-विवाद से दूर रहें और चंद्र ग्रहण के समय भगवान को याद करें।