सरकारी कर्मचारियों को नए साल में एक और खुशखबरी मिलने वाली है। सबसे पहले महंगाई भत्ता (DA), HRA और TA प्रमोशन मिलने के बाद अब सभी कर्मचारियों को एक बार फिर से फायदा होने वाला है। जी हाँ , सरकार अगले साल तक फिर से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है। जिससे कर्मचारियों को नए साल में एक बेहतरीन तोहफा मिल सकता है।


सरकारी कर्मचारियों के लिए अगला साल एक सुखद खबर के साथ शुरू हो सकता है। आज कल मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही खबरों की मानें तो जल्द ही अगले साल की शुरुआत में सरकार केंद्र राज्य सरकार के अधीन कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में वृद्धि कर सकती है। यदि उनके फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में बढ़ोतरी होती है तो फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के साथ साथ केंद्रीय कर्मचारियों (CG employees salary) के न्यूनतम वेतन में भी (Minimum wages) बढ़ोतरी हो जाएगी।

आप की जानकारी के लिए बता दें की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधीन कर्मचारियों द्वारा बहुत लम्बे वक्त से मांग की जा रही है की उनके Fitment Factor को अब बढ़ा दिया जाए। बताते चलें की केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 2.57 फीसदी से 3.68 फ़ीसदी करने की मांग की जा रही हैं। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है की 1 फरवरी 2022 में जारी होने वाले बजट से पहले ही सरकारी कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर से संबंधित फैसला आ जाएगा। जिस के बाद सीधी सी बात है की कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन राशि में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। और इस से सभी कर्मचारियों की सैलरी में एकदम बढ़ौतरी हो जाएगी।

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग को मंजूरी दी जा सकती है। उम्मीद के अनुसार यदि इस फैसले को कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिल जाती है तो ऐसे में इसे बजट के खर्चों / एक्सपेंडिचर में शामिल किया जा सकता है। यदि ये मंजूरी बजट से पहले मिल जाती है तो इसे बजट ड्राफ्ट में शामिल करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालाँकि अभी सभी उम्मीद कर रहे हैं की इसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।

फिटमेंट फैक्टर (Central govt employee Fitment factor) को बढ़ाने के लिए अगर मंज़ूरी मिल जाती है तो इस से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में काफी बढोत्तरी हो जाएगी। जैसे की हम जानते हैं की फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में यदि ये बढ़ोतरी होती है तो सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। आप को बता दें की वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत है। जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किये जाने पर विचार चल रहा है। अगर ये बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में सीधे सीधे 8000 रूपए की बढोत्तरी होगी। जिस का मतलब है की न्यूनतम सैलरी जो की 18000 रूपए है , वो बढ़कर 26,000 रूपए हो जाएगी। इसी तरह जिनकी सैलरी 18 हजार रूपए से अधिक है उनकी सैलरी में उसी हिसाब से और अधिक बढ़ोतरी हो जाएगी।