हरियाणा के रेवाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस स्टॉप पर दो लड़कियां आपस में लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। आस पास लोगों की भीड़ भी है जो इन लड़कियों को छुड़ाने के बजाय वहां पर हूटिंग कर रही है। वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके दखल के बाद मामला कुछ शांत हुआ। बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच पहले से कुछ मनमुटाव चल रहा था और इसी वजह से मारपीट हुई है।



मिली जानकारी के मुताबिक, झगड़े का वायरल वीडियो रेवाड़ी सिटी बस स्टैंड का है। जहां गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और जब दोनों छात्राएं, अपने साथी छात्राओं के साथ बस स्टैंड पर पहुंचीं तो वहां पर हाथापाई शुरू हो गई। दोनों लड़कियों की साथी भी इस लड़ाई में हाथ साफ कर करती दिखाई दीं।

एक यूजर ने लिखा कि ‘सीट कहीं की भी हो, लड़ाई जरूर करवाती है।’ महेश तनेजा ने लिखा कि ‘बस की सीट के लिए इतनी लड़ाई, विधानसभा की सीट होती तो?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम है के?’ प्रदीप साहा ने लिखा कि ‘ऐसी प्यारी लड़ाईयां सदियों में कभी-कभी देखने को मिलती है।’

स्वामी नाम के यूजर ने लिखा कि ‘”लड़की हूं लड़ सकती हूं” नारे का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करती हुई!’ रियाज अंसारी ने लिखा कि ‘पब्लिक तो बिना टिकट के मजा ले रही है।’ नवीन जयहिंद ने लिखा कि ‘क्या होगा फिर लड़कियों की लड़ाई होगी ही, एक तो हरियाणा के ख़ून में गर्मी है ही इतनी, ऊपर से मौसम में गर्मी इतनी है।’