हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को ही सर्वोपरि माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इंसान के जन्म समय एवं स्थान को ध्यान में रखकर उसकी राशि को देखा जाता है। उसके बाद राशि के मुताबिक उसका नामकरण होता है।


प्रत्येक इंसान की राशि में अलग-अलग वस्तुओं को धारण करने के बारे में बताया जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कौन सी राशि वाले लोगों को काला धागा पहनना चाहिए। एवं इसके क्या क्या फायदे हैं।

वैसे काले धागे को पहनना सभी राशि वाले लोगों के लिए शुभ माना गया है। क्योंकि यह नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव पूर्णतया खत्म कर देता है। जिसमें नजर लगना, अत्यधिक क्रोध आना इत्यादि भी शामिल है।

मिथुन राशि

इस राशि वाले लोगों पर नकारात्मक शक्तियों का प्रहार सबसे अत्यधिक होता है। इस राशि का मालिक ग्रह बुध होता है। अतः इस राशि वाले लोगों को काला धागा अवश्य पहनना चाहिए। इसको गले, हाथ अथवा पैर कहीं भी पहना जा सकता है।


कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। काला धागा धारण करने से चंद्र का प्रभाव बढ़ता है। जो नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद करता है। चंद्र प्रभाव बढ़ने से कुंडली के ग्रह दोष मुक्त हो जाते हैं।

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। अतः नकारात्मक शक्तियां अत्यधिक प्रहारित होती है। काला धागा पहनने से पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी।