कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिंतन शिविर की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद तैयारियों की कमान संभाल रखे हैं। इस चिंतन शिविर में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जुटेगा। यहां से आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव का रोडमैप तय किए जाने की संभावना है। प्रदेश में चिंतन शिविर से ऐनवक्त पहले हुए पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव में कई जगह कांग्रेस को झटका लगा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में भाजपा ने कांग्रेस से एक सीट छीन ली है। जिला परिषद के वार्ड तीन में हुए उप चुनाव के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए। उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की सुमित्रा ने शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कांग्रेस को तगड़़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने अपने खाते की यह सीट खो दी है।

कांग्रेस  के चिंतन शिविर से पहले राजस्थान में लगा झटका
कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले राजस्थान में लगा झटका
भाजपा का दबदबा और बढ़ गया
जिला परिषद में कुल 27 वार्ड है। जिसमें वर्तमान में भाजपा के 19 जिला परिषद सदस्य थे, जबकि कांग्रेस के आठ सदस्य थे। उप चुनाव में कांग्रेस ने एक और सीट खो दी है। इस कारण कांग्रेस के अब केवल सात सदस्य ही रह गए हैं, जबकि भाजपा का दबदबा और बढ़ गया है। 19 सदस्यों से बढ़कर 20 हो गए हैं।
भाजपा की सुमित्रा 876 मतों से विजय
पंचायत समिति डग में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 में जिला परिषद् सदस्य के रिक्त पद के लिए हुए मतदान के मतों की गणना बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में की गई। उप चुनाव परिणाम में भाजपा की सुमित्रा 876 मतों से विजय रही।
मतगणना के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी भारती दीक्षित एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रामावतार मीना ने विजेता उम्मीदवार सुमित्रा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप कर शपथ दिलाई। जिले के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 से भाजपा की उम्मीदवार सुमित्रा को 4252 मत प्राप्त हुए जबकि इण्डियन नेशल कॉग्रेस के उम्मीदवार दिलीप कुमार को 3376 मत प्राप्त हुए एवं 183 मत नोटा में डाले गए।
भाजपा के विकास को दिया वोट
. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में हुए विकास को जनता ने उप चुनाव में वोट दिया है। कांग्रेस सरकार के तीन साल के शासन से जनता त्रस्त हो गई है। उप चुनाव से कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है। संजय जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
कैसे हार गए चुनाव समीक्षा करेंगे
. उप चुनाव में कांग्रेस की जीत का पूर्ण विश्वास था। हम तो मानकर चल रहे थे कि उप चुनाव में हम ही जीतेंगे। कैसे हार गए, क्या कारण रहे। इस बारे में बैठक बुलाकर समीक्षा करेंगे। वीरेन्द्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस