उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। तापमान बढ़ रहा है और लू का प्रकोप जारी है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी सहित कई राज्यों में लोगों को लू झुलसा रही है। 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने की संभावना है, जिससे गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वोत्तर के राज्यों और बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

Weather Forecast Update
Weather Forecast Update

दिल्ली में लू का प्रकोप जारी

दिल्ली में इन दिनों भयंकर लू का प्रकोप जारी है। शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और बुधवार यानी 2 और 4 मई को आंधी और गरज के साथ बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

यूपी और बिहार का मौसम
उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी व लू का कहर जारी है। लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 27.0 दर्ज और अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और आंधी की संभावना जताई है।