झारखंड के देवघर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रोपवे में पर्यटकों के फंसने से एक की मौत हो गई है और कई अभी भी फंसे हुए बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, त्रिकुट पर्वत (Trikut mountain) के रोपवे में खराबी आने के बाद 48 यात्री विभिन्न ट्रॉलियों में फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि, कल हुई इस घटना के बाद से ही बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि, 2 घायल है।



झारखंड के देवघर ज़िले में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कई लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंस गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है: भारतीय वायु सेना के अधिकारी

त्रिकुट पर्वत के रोपवे में आई खराबी कई पर्यटकों के लिए आफत लेकर आई है। ऐसे में प्रशाासन पर्यटकों को सकुशल नीचे उतारने के लिए जुटा हुआ है। एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। पर्यटकों को सकुशल बचाने के लिए राज्य सरकार ने इंडियन एयर फोर्स से अनुरोधा किया है जिसके बाद हेलीकॉप्टर से रापवे पर फंसे यात्रियों के बचाया जाएगा। आइटीबीपी, इंडियन आर्मी और एनडीआरएफ टीमें त्रिकूट पर्वत पर पहुंची हुई है।

रोपवे पर एक ट्राली अपनी जगह से हिल गई। जिसकी वजह से रोपवे को रोक दिया। घटना में 2 लोग घायल हुए। बाद में उन्हें अस्पताल भेज दिया। अभी कुछ लोग रोपवे में फंसे हुए हैं। हमारी NDRF की टीम काम कर रही है। हम फंसे हुए लोगों के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं: देवघर के डिप्टी कमिश्नर, झारखंड