गरियाबंद. बारिश में लोगों का सबसे बड़ा डर होता है सांपों का। शहरी हो या ग्रामीण सभी इलाकों में बारिश के समय अक्सर सांपों के निकलने की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। सांपों की कई प्रजातियां इतनी घातक होती हैं कि उनके एक बूंद जहर से ही इंसान की मौत हो जाती है। जानें छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली दुनिया की खतरनाक सांपों की प्रजातियों के बारे में -

Snakes
 

saw scaled viper1. सॉ स्केलड वाइपर - यह ऐसा सांप होता है जिसकी लंबाई छोटी होती है पर इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक प्रवित्ति इसे खतरनाक बना देती है। साथ ही इसका जहर घातक और जानलेवा होता है। इसके काटने से सालाना तकरीबन 5000 लोगों की मौत हो जाती है।
 

banded karait2. बैंडेडक्रेट - इस सांप की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती हैं। इस सांप को आम बोलचाल की भाषा में अहिराज भी कहा जाता है। एक शोध के अनुसार इस सांप का जहर एक बार में करीब 60 लोगों की जान ले सकता है। यह सांप मुख्य रूप से जंगलों और नम जगहों पर पाए जाते हैं, इसलिए बारिश के समय इस सांप के पाए जाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
 

lal munga3. लाल मूंगा - यह सांपों की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। यह सांप मूंगे की तरह दिखता है। इस सांप का रंग लोगों को इसकी ओर आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देता है। पर यह सांप खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी होता है। यह सांप बस्तर के जंगली इलाकों में पाया जाता है।
 

Rat snake4. रैट स्नैक - रेट स्नेक जिसे आम बोलचाल की भाषा में धामन भी कहा जाता है। यह सांप भारत के बहुत ही कम हिस्सों में पाया जाता है, छत्तीसगढ़ जिनमें से एक है। इस सांप का जहर बहुत जल्दी लोगों के शरीर में फैलता है। पर यह सांप शांत स्वभाव के होते हैं। यह सांप तब तक लोगों पर प्रहार नहीं करता, जब तक उसे कोई छेड़े न। यह सांप ज्यादातर आबादी वाले शहरों में पाए जाते हैं।
 

Karait5. करैत - यह भारत में पाए जाने वाले सांपों के परिवार में सबसे खतरनाक सांप माने जाते हैं। काम के दौरान अक्सर लोग इस सांप का शिकार बन जाते हैं। क्योंकि यह सांप खेतों, कम झाड़ी वाले जंगलों और आबादी वालें क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन सांपों का जहर इंसानों पर बहुत जल्दी असर करता है।
 

Russel viper6. रसेल वाइपर - ये सांप खुली जगहों पर घूमते हैं इसलिए सांप के काटे जाने वाले ज्यादातर मामलों के लिए ये सांप ही जिम्मेदार होते हैं। यह भारत की चार सबसे बड़ी प्रजाती के सांपों में से एक हैं। इन सांपों की ज्यादातर प्रजातियां कर्वधा और गरियाबंद जिले में पाई जाती हैं।
 

Python7. पाइथन - अगर को दुनिया का सबसे सुस्त सांप माना जाता है। अजगर ज्यादातर कीचड़ व नम जगहों पर पाए जाते हैं। पर अजगर में इतनी शक्ति होती है कि एक गाय के बछड़े को वह एक बार में ही निगल सकता है। छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले अजगर गहरे रंग के होते हैं।
 

King kobra8. किंग कोबरा - किंग कोबरा दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि किंग कोबरा अगर किसी को डस ले और उसे इलाज न मिले तो आधे घंटे के अंदर उसकी मौत हो जाती है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप होने के साथ साथ सबसे लंबा भी होता है। यह सांप मुख्य रूप से उदंती सीतानदी अभ्यारण्य और बारनवापारा अभ्यारण्य के आसपास पाया जाता है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सांप को मारने के लिए दोषी इंसान को 6 साल तक की कैद हो सकती है।
 

Indian Cobra9. इंडियन कोबरा - इंडियन कोबरा भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इस कोबरा को तक्षक कोबरा के नाम से भी जाना जाता है। इन सांपों की प्रजातियां ज्यादातर छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में पाई जाती है। इस सांप को छत्तीसगढ़ के लोग आम बोलचाल की भाषा में नाग भी कहते हैं।