हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में मौजूद रेखाओं, पर्वतों और विशेष चिन्हों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। मनुष्य के हाथ में कई सारी रेखाएं होती हैं जिनसें करियर से लेकर लव लाइफ तक का हाल जाना जा सकता है। इसी तरह हाथ में सभी ग्रहों के पर्वत भी होते हैं। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं हथेली में मौजूद ऐसे शुभ चिन्हों, पर्वतों और रेखाओं के बारे में जो व्यक्ति के धनवान होनी की निशानी माने जाते हैं।



हमारे हाथ में अंगूठे के नीचे वाला स्थान शुक्र का होता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत काफी उभार लिए होु तो उस जातक को लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों का दाता माना जाता है।

हमारे हाथ में रिंग फिंगर यानी अनामिका अंगुली के नीचे वाला स्थान सूर्य पर्वत का होता है। सूर्य पर्वत से निकलने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहते हैं। यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा सूर्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसा जातक अचानक से धनवान बनता है। ऐसे जातकों की जिंदगी रातों रात बदल जाती है।

-हथेली में तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे वाला भाग गुरु पर्वत का होता है। हस्त रेखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ में मौजूद गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बना हो तो ऐसे जातकों को भाग्य की बदौलत सबकुछ हासिल होता है। अगर शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान बना हो तो व्यक्ति को धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।