तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बता दें कि माता वैष्णो देवी की दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्री बस में सवार होकर कटरा से जम्मू आ रहे थे। तभी कटरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नोमाई के पास अचानक बस में आग लग गई। लोग समझ पाते, इससे पहले ही आग तेजी से फैलने लग गई।

आसपास के राहगीरों ने जैसे तैसे आग को बुझाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां 4 लोगों की मौत की खबर आई है। वहीं 22 लोग गंभीर रूप से झुलस गए है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे।