हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में मौजूद रेखाएं और निशान जीवन के सभी पहलुओं के बारे में बताती हैं। यह आपकी जिंदगी के ना सिर्फ आगे-पीछे के बारे में बताते हैं बल्कि धनवान और गरीब बनाने की क्षमता भी रखते हैं। हथेली पर इन चिन्हों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको किसी ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप खुद हथेली देखकर जान सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे निशान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धन योग बनाते हैं। यह योग धन वृद्धि के साथ-साथ जीवन के कई गहरे राजों को भी उजागर करते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद निशान के बारे में




हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर तराजु का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। यह चिन्ह महालक्ष्मी योग बनाता है। जिस जातक की हथेली पर यह चिन्ह पाया जाता है, उसका भाग्य हमेशा उसका साथ देता है और महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जीवन में कभी उसको धन की कमी महसूस नहीं होती। वह अपनी मेहनत से हर मुकाम को हांसिल करता है।

आपकी हथेली पर जीवन रेखा भाग्य रेखा से दूर हैं तो यह धनपति योग बनाता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर यह दोनों रेखाएं दूर होती हैं, वह काफी भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति के लिए चारों तरफ से धन का आगमन होता है। वह शून्य से शुरुआत करता है और अपार धन संपदा का मालिक बनता है। वह काफी प्रतिष्ठित और गुणवान होता है।

पर्वत पर कमल का चिह्न होना लक्ष्मी योग बनाता है। ऐसे योग वाले व्यक्ति ना सिर्फ खुद धनवान होते हैं बल्कि जो इनके संपर्क में आते हैं यह उनके भाग्य को भी जगा देते हैं। ऐसे लोगों को अपने भाग्य को देवीलक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए सद्कर्म करना चाहिए और देवी लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।