अोडिशा में उठे चक्रवाती तूफान का अब बिहार में भी प्रभाव दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर उन जिलों में है जहां इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। रविवार की रात से ही तेज हवा चल रही है। साथ में बारिश भी हो रही है। इसकी वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज हवा की वजह से कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। सोमवार की सुबह बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा? क्या आज पूरे दिन बारिश होती रहेगी? हवा की गति में कोई बदलाव होगा क्या? डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग तथा एक्यूवेदर की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज भी बारिश की प्रबल संभावना है। न केवल सुबह में वरन पूरे दिन कुछ अंतराल पर गरज वाली बारिश हो सकती है। 