अमरीका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। लेकिन का यहां भीड़-भाड़ वाले इलाकों में निहत्थे बेकसूरों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। ताजा मामला न्यूयॉर्क से सामने आया है। जहां बफेलो स्थित एक सुपरमार्केट में शनिवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान कोंकलिन के पेटन ग्रेंड्रोन के रूप में हुई है। आरोपी मात्र 18 साल है। इस हमले में 13 लोगों को गोली मारी गई। जिसमें 11 अश्वेत थे।

american_police.jpg

बफेलो वाली घटना ने अमरीका की नस्लीय घृणा की यादें फिर से ताजा कर दी है। बताया गया कि आरोपी सैनिकों जैसे पोशाक में था। उसने अपने हेलमेट में कैमरा तक लगा रखा था। जिससे गोलीबारी की घटना की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी। हमले के बाद आरोपी ने अपने आप को सरेंडर कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अमरीका में बेकसूर लोगों पर गोलीबारी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए है। यहां जानिए पहले कब-कब अमरीका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं हुई है।

19 अप्रैल 2021- अमरीकी राज्य टेक्सास में बीच सड़क पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल भी हुए थे।

23 मार्च 2021- अमरीका के कोलोराडो राज्य में बंदूकधारी ने सुपर मार्केट में गोलियां चलाकर कर 10 लोगों को हत्या कर दी थी। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी शामिल था। हत्यारे को पकड़ लिया गया था। अपराधी की पहचान पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवा के रूप में की थी।

17 मार्च 2021- अमरीका के जॉर्जिया में तीन स्पा सेंटरों में गोलीबारी हुई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस और अमेरीकी मीडिया ने बताया था कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

1 नवंबर 2017- अमरीका में न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में टक्कर मार कर कम से कम 8 लोगों की जान ले ली थी। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए थे।

3 जुलाई 2017- बोस्टन में हुए हमले ने एक बार फिर अमेरिका को हिला दिया। इस हमले में भी एक सिरफिरा कार लेकर भीड़ पर चढ़ गया। इस हमले में 10 लोग घायल हुए थे।

25 जुलाई 2016- अमरीका के फ्लोरिडा में एक नाइटक्लब में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में दो की मौत हो गई और 16 लोगों के घायल हुए। यह घटना क्लब बूम में अंजाम दी गई। फ्लोरिडा में यह एक महीने के भीतर में दूसरा हमला था।