जिन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, वो लोग जानते हैं कि मच्छरों का आंतक छोटा नहीं होता। नींद खराब करने के अलावा मच्छर डेंगू, मलेरिया जैसी कई जानलेवा बीमारियां दे सकते हैं। ऐसे में घर में मच्छर भगाने के लिए कई डिवाइस, कॉयल पर पैसे फूंकने पड़ते हैं। वहीं, यह चीजें स्वास्थय के लिहाज से भी सही नहीं हैं। ऐसे में अगर आप मच्छर भगाने का घरेलू ईलाज करना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपना सकते हैं- 


तेजपत्ता
सबसे पहले नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और तेजपत्ते को जला लें। तेजपत्ते का धुंआ सेहत के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं है। इस धुंए के असर से आश्चर्यजनक रूप से घर के सभी मच्छर भाग जाएंगे।

अजवाइन और सरसों का तेल
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

नीम का तेल 
सोते समय कुछ दूरी पर, सिरहाने कपूर मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं, इससे भी मच्छर आपके पास बि‍ल्कुल नहीं फटकेंगे.

नारियल तेल के साथ ये तेल भी करेंगे कमाल 
नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को आपस में समान मात्रा में मिलाएं और एक बॉटल में भरकर रख लें। रात में सोते समय त्वचा पर लगाएं और निश्चिंत होकर सो जाएं। यह तरीका बाजार की क्रीम से भी ज्यादा प्रभावशाली है।