होली से पहले मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। कड़ाके की सर्दी के बाद अब धीरे-धीरे गर्मी चढ़ने लगा है। दिन से साथ-साथ रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है और अब गर्मी लोगों की बेचैनी बढ़ाती रहेगी।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप काफी हद तक बढ़ गया है मार्च में ही चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी की वजह से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में तो आज हीट वेव यानी गर्मी की लहर चल सकती है।


मौसम विभाग का कहना है कि होली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान के पारे में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दिल्ली आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। मगर तेज हवाएं चल सकती हैं।

इस बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी सक्रिय है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है। इसकी वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्काइमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। 

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, हम देश में किसी भी महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की संभावना नहीं करते हैं, हालांकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।