Up Board Exam Date Sheet

UP Board Date Sheet 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है. यूपी बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी. यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा. बता दें, यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exams 2022) का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट चेक करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करते रहें.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhan Sabha Election 2022) की वजह से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कुछ देरी के साथ शुरू की जा रही हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा. हर साल ये परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2022 में ही आयोजित की जाती हैं. इस साल बाकी परीक्षाओं की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exams) भी ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है.

10वीं की परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 24 मार्च 2022 से किया जाएगा (UP Board Exams Date Sheet 2022). यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी. यूपी बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

हिंदी – 24 मार्च 2022

होम साइंस – 26 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट – 28 मार्च 2022

कंप्यूटर – 30 मार्च 2022

अंग्रेजी – 1 अप्रैल 2022

सोशल साइंस – 4 अप्रैल 2022

विज्ञान – 6 अप्रैल 2022

संस्कृत – 8 अप्रैल 2022

गणित – 11 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा

हिन्दी – 24 मार्च 2022

भूगोल – 26 मार्च 2022

गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट – 30 मार्च 2022

अर्थशास्त्र – 1 अप्रैल 2022

कंप्यूटर – 4 अप्रैल 2022

अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022

रसायन विज्ञान / इतिहास – 8 अप्रैल 2022

शारीरिक शिक्षा – 11 अप्रैल 2022

गणित / बॉयोलॉजी – 13 अप्रैल 2022

भौतिक विज्ञान – 15 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान – 18 अप्रैल 2022

संस्कृत – 19 अप्रैल 2022

नागरिक शास्त्र – 20 अप्रैल 2022

51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं

यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं. इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं. यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे.