चंडीगढ़- 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 10 मार्च को पेट्रोल-डीजल कीमतों (Petrol Diesel Prices) की लिस्ट जारी कर दी हैं.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं.
पिछले कई महीनों से देश के कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं.
चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतें
चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत आज 94.23 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल और डीजल की दरों को हर दिन सुबह 06:00 बजे संशोधित किया जाता है.
बता दें कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में कीमतें अधिक बढ़ जाती हैं. ईंधन की कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर (वैट) और डीलर कमीशन शामिल हैं.
जंग से महंगाई का डंक!
24 फरवरी को शुरू हुई यूक्रेन-रूस जंग (Ukraine-Russia War) अब भी जारी है. युद्ध किसी भी देश की इकोनॉमी पर निगेटिव इम्पैक्ट डालता है. इस लड़ाई का असर सिर्फ इन दो देशों पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में दिखाई देगा.
जंग से बढ़ने वाली महंगाई का पहला उदाहरण कच्चा तेल है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के भाव रिकॉर्ड 14 साल की ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा है. ब्रेंट क्रूड 140 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुका है. ऐसे में इसका असर आम आदमी की पॉकेट पर पड़ना तय है.
आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा तय माना जा रहा है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार टूट रहा है. 1 डॉलर की कीमत 77 रुपए के पार निकल चुकी है. इससे भी महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है.
क्रूड, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आपके लिए क्या-क्या महंगा होगा
- गाड़ी चलाना महंगा पड़ेगा, टैक्सी-ऑटो के किराए में भी बढ़ोतरी संभव है.
- ट्रांसपोर्टेशन का कॉस्ट बढ़ेगा तो खाने-पीने की चीजें महंगी हो जाएंगी.
- कच्चे तेल के इस्तेमाल से प्लास्टिक भी बनाई जाती है. ऐसे में रॉ मैटेरियल महंगा होगा तो इससे बनने वाले प्रोडक्ट भी महंगे होंगे.
सोना-चांदी के चढ़ें तेवर
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते सोना भी दौड़ लगाया रहा है. चांदी की भी चांदी हो रही है. . पिछले 14 दिनों में सोने का भाव 3000 रुपए तक बढ़ चुका है. वहीं, इस साल सोने के भाव में 5000 रुपए की तेजी आई है. एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने का भाव 56 हजार को छू सकता है. वहीं, यूद्ध लंबा चलने की स्थिति में अपना पिछला रिकॉर्ड 56200 भी ब्रेक कर सकता है. वहीं, चांदी भी 71 हजार का लेवल पार कर चुकी है.
पेट्रोल-डीजल के रेट्स
कच्चे तेल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई इजाफा नहीं हुआ है. तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से घमासान युद्ध जारी है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 10 मार्च, 2022 को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 109.98 रुपये व डीजल 94.14 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 104.67 रुपये व डीजल की कीमतें 89.79 रुपये पर स्थिर हैं. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर व डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
चुनाव के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण यूपी की राजधानी लखनऊ और दिल्ली से सटे नोएडा शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हुए हैं. हालांकि, देश के चारों महानगरों में अब भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया.
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 86.67 95.41
मुंबई 94.14 109.98
कोलकाता 89.79 104.67
चेन्नई 91.43 101.40
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं.
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.