देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस को राजधानी दिल्ली में आतंकी हमलों की ईमेल मिलने के बाद यूपी पुलिस ने उक्त ईमेल के बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद दिल्ली को हाई अलर्ट कर दिया गया है।


सरोजनी नगर में तलाशी अभियान
High Alert in Delhi: यूपी पुलिस से आतंकी हमले के ईमेल की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए इनपुट पर कार्रवाई की और मंगलवार को नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में तलाशी अभियान चलाया और बाजार को बंद करवा दिया। पुलिस व्यापार संगठनों से कहा कि, कुछ सुरक्षा खतरों के कारण दिल्ली पुलिस को बाजारों को बंद करने और कड़ी निगरानी रखने के आदेश मिले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाजार बंद करने के किसी भी आदेश को जारी किए जाने से इनकार किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस का कहना है कि, हम बाजार को बंद करने नहीं, बल्कि प्रिवेंटिव सर्च करने के लिए गए थे।

ईमेल भेजने वाले का लगाया जा रहा पता
दिल्ली पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है और ईमेल में उसके द्वारा किए गए दावे की जांच भी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मध्य प्रदेश के भोपाल में बीते रविवार को गिरफ्तार आतंकियों से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि देश के 9 राज्यों में आतंकी हमले होने की आशंका है।