आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से लोग तरह-तरह के बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। अस्वस्थ भोजन और अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों में मोटापे की समस्या बहुत होने लगी है। मोटापे से पीड़ित लोगों को कई प्रकार के शारीरिक और मानिसक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से पीड़ित लगभग एक चौथाई लोग अवसाद, तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से पीड़ित हो रहे है। इसके अलावा मोटापा के कारण स्ट्रोक, कैंसर, प्रजनन क्षमता में कमी, ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस, टाइप 2 डाइबिटीज, पित्ताशय की बीमारी, उच्च रक्तचाप, लिवर में समस्या, नर्व डिसऑर्डर जैसी कई गंभीर शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। 

इसलिए शरीर को फिट रखने के लिए वजन का नियंत्रण में रहना बहुत आवश्यक होता है। वजन कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कई बार लोग मोटापा से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के तरकीब अपनाते हैं लेकिन फिर भी वो अपना वजन काम करने में असमर्थ रहते हैं। इसलिए, आइए आज हम आपको तेजी से वेट कम करने के सबसे कारगर उपायों के बारे में बताते हैं।

weight_loss.jpg
भरपूर मात्रा में लें नींद

अच्छी नींद आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा तो इससे आपको ज्यादा कैलरी बर्न करने में मदद मिलेगा। अच्छी मात्रा में नींद लेने से आपके शरीर में जमा अतिरिक्त फैट काम होता है और आपको मोटापा का समस्या नहीं होता है।

रोजाना करें वॉकिंग

रोजाना सिर्फ पैदल चलकर भी आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। मोटापा कम करने का यह सबसे सरल और आसान तरीका है। इसके लिए आपको ज्यादा वक्त और मेहनत नहीं लगता है और अगर आप पैदल चलते हैं तो इससे आपका शरीर हमेशा फिट रहता है। रोजाना सुबह-शाम 30 से 40 मिनट पैदल चलना मोटापा कम करने के साथ-साथ आपके संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
भरपूर मात्रा में पीएं पानी

सुबह-सुबह पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सुबह गुनगुना पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इसलिए मोटापा से छुटकारा पाने के लिए दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी जरुर पीएं। क्योंकि अधिक मात्रा में पानी पीने से आपको बार-बार भूख भी नहीं लगता है और आप कम खाना खाते है। इससे आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलता है।
ग्रीन-टी का करें सेवन

आपके वजन को नियंत्रण में रखने के लिए ग्रीन-टी सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। अगर शरीर का वजन कम करना है तो आपको अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करना चाहिए। यह आपके शरीर के थकान को दूर करता है और इसे पीने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगता है। इस हर्बल टी में पाए जाने वाले विटामिन्स बेली फैट को भी आसानी से बर्न करने में मदद करता है।

खाने को हमेशा चबाकर खाएं

आप खाना को जितना ज्यादा खाना चबाकर खाएंगे आपका दिमाग और मन उतना ही ज्यादा शांत रहेगा। इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा और तनाव कम होने से आपको भूख भी कम लगती है। धीरे-धीरे चबाकर खाना खाने से पेट भी पूरी तरह भर जाता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन घटाने में आपको मदद मिलती है।