salman ki saadi

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रही है। बड़ी बात ये है कि उनके साथ जिसका नाम जोड़ा जा रहा है वो कोई और नहीं सोनाक्षी सिन्हा हैं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

लोगों को लगने लगा है कि दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है। लेकिन इस तस्वीर का सच कुछ और ही है। ये तस्वीर फोटोशॉप का इस्तेमाल करके बनाई गई है। सलमान खान अभी भी सिंगल हैं और कथित तौर पर यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

बता दें कि काफी समय से सोनाक्षी को लेकर खबर आ रही है कि वो जहीर इकबाल के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि सोनाक्षी ने इस बात से भी इनकार किया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि उनके और जहीर के बीच लव एंगल नहीं है बल्कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं।

सोनाक्षी का कहना है कि रिलेशनशिप में होने की खबर को सुनकर दोनों काफी हंसे थे। बता दें कि साल 2010 में सलमान खान ने ही सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किया था। बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।