सोमवार को उत्तर हिंद महासागर (North Indian Ocean) क्षेत्र में सन 2000 के बाद से मार्च में पहला चक्रवात आने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो चक्रवाती तूफान को “असानी” कहा जाएगा, जो श्रीलंका द्वारा दिया गया नाम है। चक्रवाती तूफान असानी के अंडमान एंड निकोबार दीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है। मछुआरों को भी 19 मार्च से 22 मार्च के बीच समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान जताया गया है कि चक्रवात असानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व तट से होते हुए अंडमान एंड निकोबार तक पहुंचेगा।

Port blair, bay of bengal, cyclone asani andaman, cyclone news

भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 22 मार्च को उत्तरी म्यांमार और दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने अंडमान के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। निकोबार द्वीप समूह में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए IMD के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि, “उत्तर हिंद महासागर में मार्च में चक्रवात कम हो सकते हैं लेकिन दुर्लभ नहीं हैं। मार्च के महीने में हमें कई तीव्र सिस्टम नहीं मिलता है। इसकी अधिकतम तीव्रता 70-80 किमी/घंटा के बीच हवा की गति वाले चक्रवात की हो सकती है।”