आजकल गैस और एसिडिटी की समस्या होना आम बात है। लेकिन कई बार ऐसी दिक्कत हो जाती है कि भोजन करने के तुरंत बाद गैस बनने लगती है या  एसिडिटी होने लगती है। ये सबसे बुरा समय होता है और इन दिक्कतोंं के चलते पेट में दर्द तक होने लगता है। पेट में अफारे की समस्या कभी भी और किसी को भी हो सकती है।इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कमजोर मेटाबॉलिज्म, अधिक तेल और मसालेदार खाना, गलतखान पान, खाली पेट चाय-कॉफी का सेवन करना, धूम्रपान या शराब का अत्यधिक सेवन आदि। 



माना जा सकता है कि ये आम समस्या है लेकिन लंबे समय तक इग्नोर किया जाए तो  ये स्वास्थ्य के लिए हानिकार रूप ले सकती है इसलिए इसके लिए कुछ टिप्स आजमा कर इससे राहत पाई जा सकती है।

ऐलोवेरा जूस

ऐलोवेरा त्वचा के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी मददगार साबित होता है। ऐलोवेरा का जूस पेट के अफारे के इलाज में भी काफी फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐलोवेरा का जूस बनाने के लिए सबसे पहले ऐलोवेरा का पत्ता काटकर उसमें से जेल निकालें उसके बाद इसे पानी में मिलाकर अच्छे तरह से घोलें। अगर अफारा हो रहा है तो ये जूस पीने से राहत मिलेगी।

अदरक

अदरक में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है। खासतौर पर गैस की समस्या को खत्म करने के लिए अदरक फायदेमंद होता है। आप अदरक का सेवन चाय या गर्म पानी में उबालकर कर सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी भी गैस को राहत दिलाने में मदद करती है। दालचीनी को गरम पानी और थोड़े से शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन करें इससे गैस की समस्या दूर होती है। 

तुलसी का पत्ता

तुलसी का पत्ता आपको एसिडिटी और गैस से तुरंत राहत दिला सकता है। इसके लिए आप तुलसी के कुछ पत्तों को एक कप पानी में डालकर उबाल लें उसके बाद पत्तियों को छानकर पी लें। इससे आपको गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। यह एसिडिटी के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है।

नींबू

 नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे पी लें। इससे पीने से गैस से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ये आपके अंदर बन रही गैस को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

सौंफ

गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। आप इसे या तो चबा कर खा सकते हैं या फिर इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं। 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा गैस की समस्या के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा में आधा गिलास पानी में डाल कर इसे अच्छे से मिक्स करके पी लें। 

आंवला

आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ त्वचा बल्कि पेट से जुड़ी समस्या भी दूर होती हैं।

 छाछ

छाछ का सेवन करने से पेट को तुरंत आराम मिलता है। ये गैस की समस्या को खत्म करता है और पाचन में भी  मदद करता है। 

लौंग

लौंग भी पेट की समस्या से राहत दिलाती है। पेट के दर्द और गैस को ठीक करने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक ग्लास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डालकर पिएं, इसे पीने से पेट साफ होने के साथ-साथ गैस की समस्या भी नहीं होगी।