पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है, सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि की गई है। बीते मंगलवार से बढ़ोत्तरी की शुरुआत हुई और तब से इजाफा लगातार जारी है। सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल में 27 पैसे की वृद्धि हुई है। इस तरह अबतक छठवीं बार में कुल 3.99 रुपये प्रतिलीटर पेट्रोल और 4.02 रुपये प्रतिलीटर डीजल में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं स्पीड प्रीमियम पेट्रोल के दामों की बार करें तो वह 101.67 हो गया है।


पेट्रोल डीजल के दाम करीब साढ़े चार माह पहले नवंबर माह में अंतिम बार बढ़े थे, इसके बाद से लगातार स्थिर चले आ रहे थे। यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद लगातार पेट्रो मूल्य वृद्धि के कयास लगाए जा रहे थे। शुरुआती समय में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका पर पंपों पर भीड़ भी जुटने लगी थी। यह तय था कि पेट्रोल डीजल के दाम निश्चित बढ़ेंगे क्योंकि तेल कंपनियों को नुकसान होना शुरू हो गया था। लेकिन, यह तय नहीं था कि कब दाम बढ़ेंगे, यह अनिश्चितता बीते मंगलवार को टूटी थी। 

137 दिन बाद बीते मंगलवार को पेट्रोल और डीजल में 80-80 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन भी 80 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोत्तरी होने से हलचल मच गई थी। लेकिन गुरुवार को मार्केट में दाम नहीं बढ़ने से राहत रही थी और मान लिया गया था कि अब वृद्धि नहीं होगी। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को अचानक फिर से पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्ध हो गई तो वाहन चालकों को झटका लगा। शनिवार को भी पेट्रोल में 79 पैसे और डीजल में 80 पैसे की वृद्धि हुई थी।

शनिवार को अधिकतम 3.20 रुपये प्रतिलीटर तक की बढ़ोत्तरी होने से पेट्रोल के दाम 98.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.72 रुपये प्रतिलीटर हो गए थे। वहीं रविवार को एक बार फिर पेट्रो कीमतों पर महंगाई की मार पड़ी है, पंपों पर सुबह पांच बजे से तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा कर दिया है। सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल में 27 पैसे की वृद्धि हुई है। इस तरह अबतक छठवीं बार में कुल 3.99 रुपये प्रतिलीटर पेट्रोल और 4.02 रुपये प्रतिलीटर डीजल में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं स्पीड प्रीमियम पेट्रोल के दामों की बार करें तो वह 101.67 हो गया है।

अबतक पांच बार बढ़े दाम 

दिन - पेट्रोल - डीजल (रेट रुपये में)

21 मार्च- 94.98-       86.52

22 मार्च- 95.78-        87.32

23 मार्च- 96.58-       88.12

24.मार्च- 96.58-       88.12

25 मार्च-97.38-       88.92

26 मार्च -98.17-        89.72

27 मार्च- 98.67-        90.27

28 मार्च- 98.97-        90.63