देश में बढ़तर महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अब से आपका मैगी खाना और चाय-कॉफी पीना महंगा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी को बढ़ी कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।


12 रुपए वाली मैगी अब 14 में मिलेगी
नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दिया है। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होंगे। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

कितनी महंगी हुई चाय-कॉफी

  • हिंदुस्तान यूनीलिवर ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ाई हैं।
  • वहीं ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं।
  • इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं।
  • ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं।
  • ब्रूक बॉन्ड वेरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं।

मिल्क पाउडर भी हुआ मंहगा
नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए की जगह अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं।
वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाने होंगे।