एलपीजी ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। अब 634 रुपए में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) खरीदने का मौका है। महंगाई के इस दौर में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corp Ltd) ग्राहकों के लिए सस्ता रसोई गैस सिलेंडर लेकर आई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।


यह सिलेंडर सस्ता होने के साथ हल्का भी है। इसका नाम कंपोजिट सिलेंडर (Composite Cylinder) है। यह 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले हल्का है। इसे आसानी से एक हाथ से उठाया जा सकता है। यह देखने में भी काफी सुंदर है। घर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर के अपेक्षा 50 फीसद हल्का है।

10 किलो है सिलेंडर का वजन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यह सिलेंडर पारदर्शी होते हैं। इनका वजन 10 किलो है। इस कारण कीमत भी कम है। हल्का सिलेंडर होने के कारण इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। छोटे परिवारों और छात्रों के लिए कंपोजिट सिलेंडर अच्छा ऑप्शन है।

कंपोजिट सिलेंडर में नहीं ब्लास्ट का खतरा

कंपोजिट सिलेंडर जंग रोधी होते हैं। इसमें ब्लास्ट का खतरा नहीं होता है। ये पारदर्शी सिलेंडर होते हैं। इसे देखकर पता चल जाता है कि किसी एलपीजी बची है। गौरतलब है कि 1 मार्च एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब सिलेंडर 2012 रुपए, मुंबई में 1963 रुपए और कोलकाता में 2095 रुपए हो गया है।