महाराष्ट्र में पुणे के कात्रज इलाके में आज अचानक से हड़कंप मच गया। यहां एक के बाद एक करीब 20 रसोई गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए। हालांकि, गनीमत ये रही कि, इस घटना में ज्यादा कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में एक शख्स को मामूली चोट आई है। हालांकि, धमाकों के कारण आस-पास के इलाके में काफी नुकसान हुआ है।


जानकारी में सामने आया है कि, कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन्स के एक सिलेंडर में धमाका हुआ इसके के बाद आग फैली और वहां रखे लगभग 20 सिलेंडरों में धमाके हुए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर में हुए धमाकों की जानकारी मिलते हुए पुणे महानगरपालिका की 6 दमकल गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी में सामने आया है कि, गंधर्व लॉन्स के ये रसोई गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे, जिनकी संख्या लगभग 100 बताई जा रही है। समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो ये सभी सिलेंडर भी धमाकों में बदल सकते थे और ज्यादा गंभीर हादसा हो सकता था।