WhatsApp अपने यूजर्स को खुश करने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। बीटा प्रोग्राम में आईओएस यूजर्स के लिए ग्लोबल वॉयस नोट प्लेयर शुरू करने के बाद, व्हाट्सऐप अब वेब यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने एक नया फीचर लाया है, जिससे यूजर्स वॉयस रिकॉर्डिंग को Pause और Resume कर सकते हैं। यह सुविधा केवल व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो बीटा प्रोग्राम में हैं। पहले, व्हाट्सऐप वेब बीटा यूजर्स के पास वॉयस नोट्स को भेजने से पहले सुनने की सुविधा थी। कहा जा रहा है कि नया अपडेट उस फीचर के अतिरिक्त होगा।
अभी तक, आपको रिकॉर्डिंग शुरू करने के बाद ही वॉयस नोट को हटाने या भेजने का विकल्प मिलता है। प्लेटफॉर्म आपको भेजने से पहले वॉयस नोट सुनने की अनुमति भी नहीं देता है। नई सुविधा लंबी रिकॉर्डिंग शेयर करने में मददगार होगी और इससे यूजर्स का समय भी बचेगा, क्योंकि उन्हें कुछ कमी की स्थिति में वॉयस नोट को फिर से रिकॉर्ड करने की आवश्यकता नहीं होती है।
WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, अपडेट के साथ, आप स्टॉप आइकन के स्थान पर एक नया पॉज़ बटन देख पाएंगे। नया बटन आपको रिकॉर्डिंग को रोकने की अनुमति देगा। एक बार जब आप रिकॉर्डिंग रोक देते हैं, तो आप वोइस नोट भी सुन सकेंगे और यदि आप और कुछ रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो रिकॉर्डिंग जारी रख सकेंगे। यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है और उम्मीद है कि आने वाले अपडेट के साथ यह वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
WhatsApp ने हाल ही में बीटा प्रोग्राम में आईओएस यूजर्स के लिए एक वैश्विक वॉयस नोट प्लेयर जारी किया है। नए फीचर के जरिए आप बैकग्राउंड में भी वॉयस नोट को सुन पाएंगे इसके लिए आपको व्हाट्सऐप ऐप से बहार नहीं आना पड़ेगा। अभी एक वोइस मेसेज बंद हो जाता है जब कोई यूजर किसी विशेष चैट को छोड़ देता है या चैट लिस्ट में वापस आ जाता है।