Gold Price Today 31 January: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज सोना खरीदने वाले थोड़ा मायूस हो सकते  हैं, जबकि चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बजट से पहले चांदी का भाव 61000 रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है, जबकि सोना 48000 प्रति 10 ग्राम के भाव को पार कर गया है।

आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 133 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 48048  रुपये पर पहुंच गया है तो वहीं, चांदी 322 रुपये प्रति किलो नरम होकर 60898  रुपये पर आ गई है।

यानी अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 8206 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।  चांदी अधिकतम रेट 76004 रुपये से 15110 रुपये प्रति किलो सस्ती है। 

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव  44012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36036 रुपये है।  अब 14 कैरेट सोने का भाव 28108  रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।  इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। 

आज इस भाव पर बिक रहे सोना-चांदी

धातु और उसकी शुद्धता31जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम)28 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट)4804847915133
Gold 995 (23 कैरेट)4785647723133
Gold 916 (22 कैरेट)4401243890122
Gold 750 (18 कैरेट)3603635936100
Gold 585 ( 14 कैरेट)281082803078
Silver 99960898 Rs/Kg61220 Rs/Kg-322