भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज दूसरे मुकाबले मं टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। इस मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सिर पर चोट लगी थी। बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए इस खिलाड़ी को आउट होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ईशान किशन को सिर में चोट लगने के कारण व श्रीलंका के एक खिलाड़ी को चोट के कारण कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने के बाद ईशान को सीटी स्कैन कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक उनको एहतियात के तौर पर नार्मल वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को भी इसी अस्पताल में चोटिल होने के बाद भर्ती कराया गया।

दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराए जाने के कारण कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। बताया जा रहा है बैटिंग के दौरान ईशान किशन को सिर पर चोट लगी थी जिसके कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन कराया गया। भारतीय पारी के दौरान 3.2 ओवर में ईशान को लहिरू कुमारा की गेंद हैल्मेट पर जा लगी थी।  

बीसीसीआइ ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं दी है। फिलहाल ईशान का सीटी स्कैन कराया गया है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके सेहत को लेकर जानकारी सुबह जारी की जाएगी। इस मैच में उन्होंने 15 गेंद पर 16 रन बनाए और कुमार की गेंद पर दसुन सनाका को कैच देकर आउट हुए थे।