बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर और भारत रत्न सम्मानित दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना संक्रमित होने के चलते पिछले 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. अब खबर आ रही है कि स्वर कोकिला की हालत बेहद गंभीर हो गई है. उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर और भारत रत्न सम्मानित दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना संक्रमित होने के चलते पिछले 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. अब खबर आ रही है कि स्वर कोकिला की हालत बेहद गंभीर हो गई है. उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है.
डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने मीडिया को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है. उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.
निधन की अफवाहें आई थीं सामने
बता दें कि 92 साल की लता मंगेश्कर को उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं. कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं. इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए.
लता मंगेशकर को 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने भी लता मंगेशकर की हेल्थ पर बात की थी. गौरतलब है कि 92 वर्षीय लता मंगेशकर को 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई अफवाहें उड़ने लगी थी.