पंजाब के जालंधर में प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस ने कहा, लता मंगेशकर का जाना आंसुओं की बरसात लेकर आया है. हर आंख नम है. मैं बहुत खुशनसीब हूं कि उनके चरण स्पर्श किए. उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया. भारत के पास एक स्वर की देवी थी, जिसकी हम आराधना करते थे, वह आज हमसे रूठ गई हैं.

परिवार संग लता मंगेशकर के घर पहुंचे राज ठाकरे

राज ठाकरे अपनी पत्नी और मां के साथ लता मंगेशकर के पेडर रोड स्थित आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे.

अमिताभ बच्चन घर पहुंचे

अभिनेता अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में उनके घर ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे हैं.