ज्योतिष शास्त्र में सभी वारों में मंगलवार को विशेष महत्व दिया जाता है. ज्योतिष में मंगल मंगलवार का कारक ग्रह है. ज्योतिष में इस दिन कुछ काम करने को मना किया गया है. जो व्यक्ति मंगलवार को ये काम करते है उन्हें धन हानि और उनकी सेहत में लगातार गिरावट आती है. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन कौन-कौन से काम करने से बचना चाहिए.
मंगलवार के दिन बाल और दाढ़ी बनवाना अशुभ माना गया है. ज्योतिष के अनुसार इस ये काम करने से मंगल का दोष लगता है और खून से संबंधित कई बीमारियां होने लगती है. मंगलवार के दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए. ऐसा करने से अपशकुन होता है. इन दिन नाखून काटने से व्यक्ति के ऊपर मंगल दोष बढ़ता है. अगर आप हनुमानजी के भक्त है तो मंगलवार के दिन भूलकर भी मांसाहार और मदिरा का सेवन न करें. जो भक्त मंगलवार के दिन हनुमानजी का दर्शन करता है उसकी बाधाएं दूर हो जाती है.
मंगलवार को न करें ये काम मंगलवार को वो सभी काम करने से बचना चाहिए, तो हनुमान जी को नाराज कर सकते हैं या जिनके कारण मंगल ग्रह अशुभ असर डालता है.
- मंगलवार को नॉनवेज-शराब का सेवन बिल्कुल न करें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी आते देर नहीं लगेगी.
- मंगलवार को बाल और नाखून न काटें. यह भी धन हानि का कारण बनता है.
- मंगलवार को ब्रह्मचर्य का पालन करें क्योंकि इस दिन पैदा हुई संतान उम्र और घमंडी होती है.
- मंगलवार को धन का लेन-देन करने से बचें. खास कर ना तो उधार दें और ना ही उधार लें. ऐसा करने से धन का नुकसान होता है यानी कि उधार लिया है तो उसका बोझ बढ़ता ही जाएगा और दिया है तो वह पैसा डूब सकता है.
- मंगलवार को धारदार चीजें न खरीदें. ऐसा करने से जिंदगी में अशांति बढ़ती है. घर में झगड़े बढ़ते हैं.
- मंगलवार को पश्चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा करना ही पड़े तो घर से निकलते समय गुड़ खाकर पानी पिएं, फिर यात्रा पर जाएं.
