बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़े राज्य के नवीं कक्षा के स्कूलों के दोबारा खुलने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जी हां.. राज्य में 1 से नौवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल अगले सप्ताह से खुलेंगे। इस संबंध में राज्य की शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि नौवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को आगामी 7 तारीख से भौतिक रूप से खोले जाएंगे। इस संबंध में सरकार द्वारा आदेश भी जारी हो गया है। विदित हो कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के सभी स्कूलों को बीते 7 जनवरी से अग्रिम आदेशों के लिए बंद कर दिया गया था। वर्तमान में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल बीते 31 जनवरी से खुल गए हैं जबकि नौवीं कक्षा तक के विद्यालय अभी भी बंद है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में नौवीं कक्षा तक के सभी स्कूल आगामी 7 फरवरी से खुलेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र अग्रिम आदेश तक बंद ही रहेंगे। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो चुका है। शिक्षा विभाग का यह भी कहना है कि नौवीं कक्षा तक के स्कूलों के खुलने के साथ ही इन कक्षाओं की आनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी तथा कक्षाओं के भौतिक रूप से खुलने‌ के उपरांत कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।