80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, फिर उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
06:07 PM, 16-FEB-2022
कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार, 17 फरवरी को सांताक्रूज के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस से सुबह 10 बजे शुरू होगी।
04:46 PM, 16-FEB-2022
जूही चावला ने किया याद
बप्पी दा के निधन पर जूही चावला ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले बप्पी दा...03:39 PM, 16-FEB-2022
भावुक हुईं श्रेया घोषाल
सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, हमारे देश का एक सच्चा रॉक स्टार। मेरे करियर के दौरान आपका आशीर्वाद मिला, आपके साथ गाने के कई अवसर मिले, इसके लिए खुदको बहुत भाग्यशाली मानती हूं। बप्पी दा, आप बहुत जल्दी चले गए। आपकी बहुत याद आएगी। ऊँ शांति

02:58 PM, 16-FEB-2022
अंतिम दर्शन
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और लोकप्रिय ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ बप्पी लाहिरी के आवास पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और लोकप्रिय ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ बप्पी लाहिरी के आवास पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

02:37 PM, 16-FEB-2022
कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि