Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का आज निधन हो गया. 69 साल की उम्र में पॉपुलर सिंगर बप्पी लहरी ने अंतिम सास ली. मुंबई के जुहू में क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि बप्पी लाहिड़ी का निधन मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ है. बता दें कि पिछले कई दिनों से बप्पी लाहिड़ी का अस्पताल में इलाज चल रहा था. बप्पी लाहिड़ी लंबे समय से बीमार थे. पिछले साल बप्पी लाहिड़ी को कोरोना वायरस भी हो गया था.
गले में लादे रहते थे सोना
बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) की फोटो या वीडियो देख कोई भी समझ सकता है था कि बप्पी लाहिड़ी को सोना पहनना कितना पसंद है. बप्पी लाहिड़ी गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और अंगूलियों में बड़ी-बड़ी अंगूठिया पहना करते थे. बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड में रॉक स्टार सिंगर कहा जाता है.