कोरोना संकट में अगर आप भी कमाई करने का मौका देख रहे हैं तो आपके पास घर बैठे लखपति बनने का मौका है...और सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं. आपके पास सिर्फ 5 और 10 रुपए के सिक्के होने चाहिए. आपको इस एंटीक सिक्के की फोटो की वेबसाइट पर डालना होगा, जिसके बाद में लोग आपके सिक्के के लिए पैसों की बोली लगाएंगे और आप जिसको चाहे ये सिक्का बेचकर लाखों कमा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए कौन सा वाला 5-10 रुपए का सिक्का चाहिए...और आप कैसे कमाई कर सकते हैं-
कौन सा सिक्का बनाएगा लखपति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियामार्ट की वेबसाइट पर पुराने सिक्कों और नोटों की नीलामी हो रही है. अगर आप पुरानी चीजों को इकट्ठा करने का शौक रखते हैं तो आपकी ये हॉबी आपको लखपति भी बना सकती है. इसके लिए आपको 10 या 5 रुपए का वह सिक्का चाहिए, जिस पर वैष्णों माता का फोटो बना हो.
वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्कों की डिमांड है तेज
पैसा कमाने का जरिया इन दिनों ई-कॉमर्स (e-commerce) वेबसाइट पर भी ट्रेंड कर रहा है. अगर आपके पास माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के 5 और 10 के सिक्के हैं तो आप इनको बेचकर पैसा कमा सकते हैं. बता दें इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था. माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं. हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है. इसलिए, लोग इस तरह के सिक्कों के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं.