मीन राशि
घर में कोई नयी खुशी आएगी जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा. मन में कुछ है तो उसे खुलकर कह दे. कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. भूमि व भवन में निवेश करना फलदायक रहेगा. नया कार्य प्राप्त करने में सफल होंगे. व्यवसाय में प्रगति होगी. नयी योजना एवं गतिविधियां लाभकारी रहेंगी. भाई के साथ बाहर घूमने जायेंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8