इस साल 2022 में 28 फरवरी को सोमवार के दिन भारत में राष्ट्रीय स्तर पर 36वां विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। और यह रमन इफ़ेक्ट के खोज की 95वीं वर्षगांठ भी है।



महान भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन ने वर्ष 1928 में भौतिकी में की गयी अपनी महत्वपूर्ण खोज (रमन इफ़ेक्ट) को 28 फरवरी के दिन सार्वजनिक किया था, उनकी इस कामयाबी को याद रखने के लिए भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया जाता है।

सर सी.वी. रमन भारत के महान भौतिक वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्हें ‘रमन प्रभाव’ (Raman Effect) की खोज के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तथा भारत सरकार द्वारा 1954 में उन्हें भारत रत्न से भी नवाज़ा जा चुका है।

आइए अब नेशनल साइंस डे की थीम (Theme), उद्देश्य और महत्व तथा Indian Physicist Sir C.V. Raman के बारे में भी आपको बताते हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल 28 फरवरी को भारत के महान साइंटिस्ट सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। नेशनल साइंस डे मनाए जाने की शुरुआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में की गई, जिसके बाद पहला विज्ञान दिवस (National Science Day) 28 फरवरी 1987 को मनाया गया।

वर्ष 1928 में 28 फरवरी ही वह दिन था जब भारतीय वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर रमन द्वारा भौतिक विज्ञान (Physics) में प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ‘रमन इफेक्ट‘ की खोज की घोषणा की गई।

यह खोज विज्ञान क्षेत्र में काफी अहम खोजो मे से थी जिसके लिए सीवी रमन को विभिन्न पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं वर्ष 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

विश्व चर्चित इस खोज (Raman Effect) को भविष्य काल में यादगार बनाने के लिए 1986 में भारत सरकार की ‘नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन‘ (NCSTC) द्वारा 28 फरवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव घोषित किया गया।

ational Science Day का उद्देश्य और महत्व

रमन इफेक्ट के खोजकर्ता सर सी.वी रामन को सम्मान देने और उनके योगदानों को यादगार बनाने के साथ ही इसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना, इसके महत्व को समझाना, वैज्ञानिक सोच पैदा करना तथा बच्चों को विज्ञान विषय को एक करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

जिससे देश में आने वाली पीढ़ी विज्ञान के प्रति जागरुक रहे और देश विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की करता रहे।

हमारे देश में कई असाधारण वैज्ञानिकों का जन्म हुआ जिनमें से एक सर सी.वी रमन (CV RAMAN) ने भारत को नए आयाम दिए। भारतीय वैज्ञानिकों के योगदानों के कारण ही आज भारत का विश्व भर में विज्ञान क्षेत्र में लोहा माना जाता है।

 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम ‘दीर्घकालिक भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण‘ है।

इस थीम का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न विज्ञान मंत्रालय और विभागों को सीमित दायरे की बजाय एकीकृत दृष्टिकोण के साथ सामान्य विषयों पर संयुक्त रूप से कार्य करने पर बल देना है।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने 5 जनवरी 2022 को इस साल के विषय के बारे में जानकारी देते हुए यह बातें कहीं।

पिछले साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2021 की Theme “एसटीआई का भविष्य: शिक्षा, कौशल और कार्य पर प्रभाव” रखी गयी है। इससे पहले 2020 का विषय ‘वूमेन इन साइंस‘ था।

  • National Science Day Theme 2021 – “Future of STI: Impacts on Education, Skills and Work”
  • यहाँ STI का अर्थ Science, Technology & Innovation है

  • 2020 – “Women in Science”
  • 2019 – “Science for the People, and the People for Science”
  • 2018 – “Science and Technology for a sustainable future.”
  • 2017 – “Science and Technology for Specially Abled Persons”
  • 2016 – “Scientific Issues for Development of the Nation”
  • 2015 – “Science for Nation Building”
  • 2014 – “Fostering Scientific Temper”
  • 2013 – “Genetically Modified Crops and Food Security”
  • 2012 – “Clean Energy Options and Nuclear Safety”
  • 2011 – “Chemistry in Daily Life”
  • 2010 – “Gender Equity, Science & Technology for Sustainable Development”
  • 2009 – “Expanding Horizons of Science”
  • 2008 – “Understanding the Planet Earth”
  • 2007 – “More Crop Per Drop”
  • 2006 – “Nurture Nature for our future”
  • 2005 – “Celebrating Physics”
  • 2004 – “Encouraging Scientific Awareness in Community”
  • 2003 – “50 years of DNA & 25 years of IVF – The Blue print of Life”
  • 2002 – “Wealth From Waste”
  • 2001 – “Information Technology for Science Education”
  • 2000 – “Recreating Interest in Basic Science”
  • 1999 – “Our Changing Earth”