Gold Silver Price, 2 Feb 2022: 2 फरवरी 2022 यानी बुधवार को 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में 10 रुपए की गिरावट के साथ 24 कैरेट सोना 48,980 रुपए पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। जिसके बाद दाम 44,900 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर ही हैं। एक किलो चांदी (Silver Price) में आज 700 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की तेजी आई आई है। जिसके बाद दाम 62,000 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम हो गए हैं। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

Gold Silver Price, 2 Feb 2022: Gold becomes cheaper by Rs 850 in 6 days, know the fresh prices of 12 cities ssa

महानगरों में सोना और चांदी
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,980 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 44,900 रुपये है। चेन्नई में बुधवार को 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 49,440 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 45,320 रुपये पर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 65,600 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 62,000 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता में चांदी 62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में धातु 65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Gold Silver Price, 2 Feb 2022: Gold becomes cheaper by Rs 850 in 6 days, know the fresh prices of 12 cities ssa

वायदा बाजार में सोना में गिरावट
वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार में गिरावट का मा‍हौल देखने को मिल रहा है। बुधवार को सोना 123 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट के साथ 47789 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 47800 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर ओपन हुआ था और एक दिन पहले मंगलवार को सोना 47912 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की बात करें तो आज वायदा बाजार में 52 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद दाम 61306 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम देखने को मिल रही है। जबकि आज चांदी 61306 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर ओपन हुई थी और मंगलवार को 61358 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर बंद हुई थी।