केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा संसद में बजट (Budget 2022) पेश करने के एक दिन बाद सोना सस्ता हो गया है। आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई है। हालांकि बजट में सोने-चांदी पर कोई ऐलान नहीं हुआ। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइए पहले जानते हैं इसका दाम कितना है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना (Gold Rate In India) 48,254 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी (Silver Rate In India) 61,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। सोने के हाजिर भाव में पिछले सत्र की तुलना में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक का उछाल आया है, जबकि चांदी एक दिन पहले की तुलना में करीब 600 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ी है।