कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद कई राज्य पाबंदियों में ढील देते हुए स्कूल-कॉलेज खोलने (Schools & College Reopening) लगे हैं। कर्नाटक, उत्‍तराखंड में सोमवार (31 जनवरी) से स्‍कूल और कॉलेज खुल गए। वहीं, कुछ राज्‍यों में अगले महीने से स्‍कूल-कॉलेज खुलेंगे। राजस्थान में कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर राज्य सरकार ने 1 फरवरी से 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने (Schools, College Reopening From 1 February) का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी 1 फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। हरियाणा में 10 से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को एक फरवरी से खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, कॉलेज, सिनेमाघर व मल्टिप्लेक्स भी कुछ शर्तों के साथ खुल सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि स्‍कूल खुलने को लेकर राज्यों से क्‍या अपडेट है।



कहां खुले, कहां बंद हैं स्‍कूल और कालेज? देखिए लिस्‍ट
राज्‍यस्‍कूल-कॉलेज खुलने की डेट/संभावना
दिल्‍लीफिलहाल बंद। फरवरी के दूसरे हफ्ते से रियायत के आसार
हरियाणा1 फरवरी से कक्षा 10-12 के बच्‍चों को स्‍कूल जाने की अनुमति
उत्‍तर प्रदेश6 फरवरी तक स्‍कूल-कॉलेज बंद। उसके बाद ही फैसला
उत्‍तराखंड31 जनवरी से कक्षा 10-12 की क्‍लासेज शुरू
कर्नाटकबेंगलुरु में 31 जनवरी से स्‍कूल खुलेंगे
बिहार6 फरवरी तक सभी स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स बंद
महाराष्‍ट्र24 जनवरी से स्‍कूल-कॉलेज खुले, पुणे समेत कुछ जिलों में 1 फरवरी से रीओपनिंग
राजस्‍थानकक्षा 10-12 के स्‍कूल 1 फरवरी से खुलेंगे, 10 फरवरी से कक्षा 6-9 के
तमिलनाडु1 फरवरी से कक्षा 1-12 तक के स्‍कूल खुलेंगे
मध्‍य प्रदेश31 जनवरी तक बंदी थी, अभी कोई फैसला नहीं
झारखंड1 फरवरी से कक्षा 1-12 तक के स्‍कूल खुलेंगे
तेलंगाना1 फरवरी से सभी शैक्षिक संस्‍थान खुलेंगे, कॉलेज नहीं
त्रिपुराप्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्‍कूल और मदरसे 31 जनवरी से खुलेंगे
'जल्द खोले जाएं स्कूल', प्राइवेट स्कूलों की एलजी से अपील
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने जल्द से जल्द स्कूल खोलने की अपील एलजी से की है। अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स की एक्शन कमेटी के प्रेजिडेंट एसके भट्टाचार्य ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को इसे लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि स्कूलों को खोलने का वक्त अब आ गया है। कई शहरों और विदेशों में भी स्कूल खोले जा चुके हैं। सभी प्राइवेट स्कूल आश्वस्त करते हैं कि पूरी ऐहतियात और सुरक्षा के साथ स्कूल खोले जाएंगे।

एक्शन कमिटी ने कहा है कि कोविड-19 के बीच बंद स्कूलों की वजह से पिछले दो साल में बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो चुका है और अब सभी लेवल पर स्कूलों को खोले जाने की जरूरत है। इससे पहले स्कूलों की खोलने की मांग के साथ एक्शन कमिटी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भी पत्र लिख चुकी है। एक्शन कमेटी का कहना है कि 15 से 18 उम्र के स्टूडेंट्स का 100% वैक्सीनेशन का टारगेट भी जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिशों में स्कूल लगे हुए हैं।