ब्रूनेई के सुल्तान की बेटी अपनी शादी के चलते ट्रेंड हो रही हैं। एक हफ्ते तक चली प्रिंसेस फादजीला लुबाबुल बोल्किया (Fadzilah Lubabul Bolkiah) की भव्य शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि ब्रूनेई के सुल्तान दुनिया के सबसे अमीर रॉयल शख्स में शुमार किए जाते हैं। 

राजकुमारी फादजीला को स्पोर्टी प्रिसेंस भी कहा जाता है। वे प्रिंस मतीन की बड़ी बहन हैं। प्रिंस मतीन ने ही सोशल मीडिया पर राजकुमारी की तस्वीरों को अपलोड किया है।  इस रॉयल शादी में प्रिंसेस का फैशनेबल अंदाज देखने को मिला। 


फोर्ब्स के अनुसार, सुल्तान हसनल बोल्किया की नेटवर्थ 20 बिलियन डॉलर्स है। सुल्तान के 12 बच्चे हैं और प्रिसेंस लुबाबुल उनकी नौवीं औलाद हैं। प्रिंसेस लुबाबुल ने इस दौरान अपनी सौतेली मां की रॉयल ज्वेलरी भी पहनी। 


ब्रूनेई की प्रिसेंस रेड वेडिंग ड्रेस और गोल्ड जरी नेकलाइन में अपने लुक से काफी खूबसूरत लग रही थीं। प्रिंसेस बोल्किया की शादी की ड्रेस को मलेशिया के डिजाइनर बर्नार्ड चंद्रन ने डिजाइन किया था। 

इसके अलावा रॉयल लुक के लिए उन्होंने एक गोल्डन क्राउन भी पहना हुआ था। इसके अलावा शादी की एक और सेरेमनी में राजकुमारी बोल्किया और उनके दूल्हे ऑल व्हाइट अंदाज में नजर आए थे। 


वे व्हाइट टियारा, नेकलेस, ब्रेसलेट और रिंग में नजर आईं। वेडिंग रिसेप्शन के लिए प्रिंसेस ने एक ग्रे कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस पर मिनी बटरफ्लाइज को देखा जा सकता था।