घर में स्टील के बर्तन तो किसी घर में एल्युमिनियम के बर्तन यूज़ किये जाते है और शादी, या किसी भी पार्टियों में फाइवर या प्लास्टिक में खाना खाया जाता है। क्या आपको पता है की कौन सी और कैसी थालियों में भोजन करने से आपको लाभ मिल सकता है, तो चलिए हम आपको बताते है की कौन सी थाली में भोजन करने से आपको लाभ मिलेगा।
भोजन में बर्तनों का विशेष महत्व:
# केले के पत्तल में भोजन करना शुभ माना गया है प्राचीन काल में लोग पत्तल में ही भोजन किया करते थे पत्तल में भोजन करने से पेट सम्बंधित बिमारिया दूर होती है। शरीर से जहरीले पदार्थ आदी नष्ट हो जाते है।
# लोहे के बर्तन में खाना खाने से शरीर में हानिकारक तत्व समाप्त हो जाते है और शरीर में लोहे की मात्रा बढती है पाचनक्रिया संबंधित दिक्कते खत्म हो जाती हैं।
# मिटटी के बर्तन में पका हुआ भोजन करने से स्वास्थ्य आदी चिंताओं से मुक्ति मिलती है, और मिटटी के बर्तन में पका हुआ भोजन बहुत स्वादिष्ट और पोष्टिक होता है।
# यदि आपको महंगे बर्तन में भोजन करना पसंद है तो आप चांदी के बर्तन में भोजन कर सकते है चांदी को ठंडी धातु माना जाता है इसलिए चांदी के बर्तन में भोजन करने से शरीर ठंडा रहता है और आंखें स्वस्थ रहती हैं।
# कांसे के बर्तन में भोजन करने से दिमाग तेज होता है रक्त पित्त ठीक रहता है। पीतल व सुंदर बर्तन उपयोग करने व इनमें भगवान विष्णु को भोग लगाने से घर में हमेशा बरकत रहती है।