बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकी गायक निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका के साथ ही उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है।प्रियंका चोपड़ा के द्वारा इस जानकारी को देने के बाद ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि, कपल ने ये नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसा ही पोस्ट शेयर किया है। दंपत्ति ने अपने पोस्ट में लिखा है, उन्हें इस बात की पुष्टि करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उनके घर में ‘सरोगेट’ (अपनी कोख में दूसरे के बच्चों को पालने वाली महिला) के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया और अनुरोध किया कि ‘‘इस विशेष समय पर उनकी निजता’’ का ख्याल रखा जाए। बहुत बहुत धन्यवाद।

अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस के साथ ही लारा दत्ता, लिली सिंह, हुमा कुरैशी, पूजा हेगड़े सहित तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है।

प्रियंका और निक की शादी साल 2018 में राजस्थान में पारंपरिक रीती-रिवाज के साथ हुई थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं और वे अपना अधिकतर समय यही बिताती हैं।